Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार ने मंगलवार को क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और भवनों के मरम्मत कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया।
यह मरम्मत कार्य आपदा राहत के तहत स्वीकृत राशि से कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने पनवाड़ से बासलक्ष्मणा और पनवाड़ से चांदली तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत की गई सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने कालानाड़ा में करवाई गई पाळ की मरम्मत के कार्य का भी अवलोकन किया। यहां संबंधित विभागों के अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग व वाटरशेड सहायक अभियंता भी उपस्थित थे।



