Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनिर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी होने की वारदात बढ़ी

निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी होने की वारदात बढ़ी

बरतनी होगी सावधानी


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विभिन्न कॉलोनियों में इन दिनों निर्माणाधीन मकानों और बिल्डिंगों को निशाना बनाकर बिजली की वायरिंग चोरी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

र्दी के मौसम और रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश सूने पड़े निर्माणाधीन मकानों में प्रवेश कर कीमती कॉपर वायर (तांबे के तार) खींचकर व काटकर ले जा रहे हैं। हाल ही में विवेकानंद कॉलोनी और बस स्टैंड क्षेत्र के दो निर्माणाधीन मकानों में ऐसी ही वारदातें सामने आई हैं, जहाँ सुरक्षा के लिहाज से गेट लगे होने के बावजूद बदमाशों ने मौका पाकर काफी वायरिंग पार कर दी। इन वारदात की जानकारी देवली थाना पुलिस को भी दी गई है, ताकि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। चोरी की इन वारदात के पीछे मुख्य वजह तांबे की बढ़ती कीमतें और नशे के आदी लोगों की सक्रियता मानी जा रही है।

जो अपने नशे की पूर्ति के लिए कीमती तारों को काटकर औने-पौने दामों में बेच देते हैं। इस स्थिति को देखते हुए भवन स्वामियों और निर्माण कार्य करवा रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि ऐसी वारदात पहले शहर से अलग एक ओर बसे भवनों में होती थी। लेकिन अब यह करतूतें शहर के बीच बसी कॉलोनियों में भी होने लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d