Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कानगढ़ पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के आगामी 23 व 24 मई को देवली में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की।

इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण और आगामी वर्ग की सफलता को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष चौहान ने पदाधिकारियों को प्रशिक्षण की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि यह वर्ग केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। चौहान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होकर राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसंपर्क जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
इस अवसर पर वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल, दीपक संगत, संत कुमार जैन, प्रभु बाड़ोलिया, अंकित जैन डाबर, विनोद माहुर, नारायण धाकड़, लोकेश गुप्ता, शंभू शर्मा, दशरथ सिंह राजावत, शिवजी राम प्रतिहार, शिवजी लाल चौधरी, संजय जैन, जितेन्द्र चौधरी, नवल किशोर चतुर्वेदी, राजीव गोयल, बंसी मेघवंशी, दुर्गा लाल रेगर, रवि बलसोरा, शिवजी धाकड़, सुमित गौतम, दीनदयाल विजय, भारत वाल्मीकि, रक्षक विजयवर्गीय, विशाल जैन, अनिल जांगिड़ सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



