Monday, May 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedझमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान भी गिरा

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान भी गिरा


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ।

जो करीब एक घंटे तक मध्यम दर्जे की बारिश के रूप में लगातार जारी रहा। इससे पहले शाम 4 बजे से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी और तेज धूल भरी हवाओं ने बारिश की दस्तक दे दी। बारिश के चलते शहर की सड़कें पूरी तरह भीग गईं। इस दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक ने भी अपनी उपस्थिति दिखाई। गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार अंधड़ और बारिश का सिलसिला बना हुआ है, हालांकि बीते चार दिनों से यह मौसम रात के समय सक्रिय हो रहा था, लेकिन सोमवार को शाम ढलते ही प्रकृति का यह रूप देखने को मिला।

बारिश और ठंडी हवाओं के चलते देवली का तापमान लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को चिलचिलाती गर्मी से सुकून मिला है और वातावरण में ठंडक घुल गई है।

धर्म कर्म न्यूज़ : सांवरिया सेठ मंदिर के गर्भगृह निर्माण का शिलान्यास 14 को

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d