Monday, May 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमिड टर्म टेस्ट और प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मिड टर्म टेस्ट और प्रवेश प्रक्रिया शुरू


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली के प्राचार्य प्रो. पीएम वर्मा के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपना मिड टर्म टेस्ट नहीं दिया है।

उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी आगामी 8 मई तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने संबंधित संकाय सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद टेस्ट नहीं देने वाले विद्यार्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी। इसके साथ ही महाविद्यालय में सत्र के लिए स्नातक पार्ट प्रथम सेमेस्टर (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में नए प्रवेश की प्रक्रिया भी एक मई से शुरू हो चुकी है। वहीं प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

इच्छुक विद्यार्थी राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d