तैयारियों व सुझाव के लिए 7 मई को होगी बैठक
Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय के सामने श्री सांवरिया सेठ के भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। बता दे कि यह मंदिर विद्युत निगम कार्यालय के सामने प्रस्तावित है। फिलहाल सांवरिया सेठ निगम कार्यालय के शिव मंदिर में विराजमान है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने बताया कि आगामी 14 मई को पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के गर्भगृह निर्माण का शुभारंभ और शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारी चल रही है। समिति के उपाध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि 7 मई को सुबह 11 बजे होटल द्वारका पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, मीडियाकर्मियों, मंदिर समितियां और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
ताकि मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, सुझाव और सहयोग प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए इन लोगों को सांवरिया सेठ की तस्वीर व प्रसाद भेंटकर बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। इस दौरान मंदिर समिति के सचिव केपी सिंह नरूका, पंकज सिंहल समेत मौजूद थे।


