Thursday, September 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationराजस्व उद्यान में लगाया पारिजात का पौधा, बारिश से मौसम सुहाना

राजस्व उद्यान में लगाया पारिजात का पौधा, बारिश से मौसम सुहाना


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति एवं पेंशनर्स समाज की ओर से आयोजित पौधारोपण में नगर पालिका चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भूपेंद्र कुमार यादव ने एसडीएम कार्यालय स्थित राजस्व उद्यान में पारिजात का पौधा लगाया।

इस दौरान जनसेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष घीसालाल टेलर, राजेंद्र कुमार शर्मा, चुनाव दक्ष प्रशिक्षक गिरिराज जोशी, सुनील कुमार जैन सहित समिति सदस्य एवं उपखंड कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। वहीं गुरुवार दोपहर देवली में करीब एक घंटे तक मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी नजर आया और तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा व सुहाना हो गया। बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। शहर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। इसी तरह आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here