Monday, May 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलापरवाही की भेंट चढ़ रहा अमृत: रोजाना व्यर्थ बह रहा सैकड़ों लीटर...

लापरवाही की भेंट चढ़ रहा अमृत: रोजाना व्यर्थ बह रहा सैकड़ों लीटर पानी


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक ओर जहां गर्मी के चलते आमजन बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है, वहीं देवली पुलिस थाने में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण रोजाना सैकड़ों लीटर पानी नालों में बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके प्रति कर्मचारी गंभीर नहीं है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परिसर में जलापूर्ति के लिए प्रतिदिन बोरिंग चलाई जाती है। वहीं टंकियां भरने के बाद मोटर बंद कर दी जानी चाहिए, लेकिन संबंधित कर्मचारी बोरिंग चालू करके सुध लेना भूल जाते हैं। काफी समय से यह नजारा आम हो गया है कि बोरिंग चलने के बाद टंकियां ओवरफ्लो होने लगती हैं और पानी परिसर की दीवार के सहारे गुरुद्वारा रोड की ओर बने नाले में व्यर्थ बहता रहता है। लोगों का कहना है कि व्यर्थ बहते इस पानी को सहेजने के लिए दीवार के नीचे मवेशियों के पीने के लिए एक टंकी भी लगाई गई है।

लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि वह टंकी भी दिन में दर्जनों बार ओवरफ्लो होकर बह जाती है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां जल संरक्षण को लेकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं जिम्मेदार महकमे के नाक के नीचे पानी की यह बर्बादी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने उच्च अधिकारियों से पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जिम्मेदार कर्मचारी को पाबंद करने की मांग की है।

Oplus_16908288

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d