Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पाली में आयोजित 43वें प्रदेश महासमिति अधिवेशन में शिक्षक एवं शिक्षार्थी की वर्तमान चुनौतियों पर मंथन के साथ ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम जाट के अनुसार इस कार्यकारिणी में टोंक जिले का भी दबदबा रहा है। यहां विपिन प्रकाश शर्मा पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संगठन के देवली अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि टोंक जिले के प्रमोद स्वर्णकार को संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रामनिवास गुर्जर प्रदेश मंत्री एवं हेमराज बलाई उपाध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर ओझा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहीं शशिभूषण शर्मा (सभाध्यक्ष), अंजनी कुमार शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), प्रमोद स्वर्णकार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), महेंद्र पाण्डे (मुख्य महामंत्री), दीपक ठक्कर (महामंत्री), राधेश्याम सोनी (उपाध्यक्ष), हेमराज बलाई (उपाध्यक्ष), मनेन्द्र चंसौरिया (उपाध्यक्ष), विष्णु त्रिपाठी (उपाध्यक्ष), करणसिंह (उपाध्यक्ष), प्रमोद शर्मा (कोषाध्यक्ष), रेखा शर्मा (महिला मंत्री), शैलजा शर्मा (महिला मंत्री), रामस्वरूप गुर्जर (प्रदेश मंत्री – सचिवालय), शिवशंकर जोशी (प्रदेश मंत्री – मुख्यालय), रामनिवास गुर्जर (प्रदेश मंत्री), राजकुमार रैगर (प्रदेश संयुक्त मंत्री) बने हैं। सभी का अभिनंदन किया गया।



