Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायत प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम 7 बजे 101 दीपक जलाए। वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशियां मनाईं और मिठाई वितरित की।
महावीर प्रसाद माली ने बताया कि इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली, सचिव शिवबालक शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजकुमार खटीक, मंडल मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली, प्रभुलाल माली, धर्मराज वर्मा, बादल वर्मा, ओमप्रकाश अजमेरा, धनराज गुर्जर सहित महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे
बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
पनवाड़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हुई बारिश से खरीफ फसलों की कटाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में उड़द, ज्वार, बाजरा और तिल सहित कई फसलें पककर तैयार हैं। बारिश और हवा के कारण कई जगह खड़ी फसलें गिर गई हैं, जबकि कटी हुई फसल को सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे करवाकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



