Wednesday, September 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveनिर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल, यह है अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस...

निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल, यह है अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी

आज अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे नामांकन


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से निर्दलीय निर्वाचित पार्षद बनवारी लाल बैरवा ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन एवं कांग्रेस पार्षद रामनिवास मीणा ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि कांग्रेस की ओर से पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में बनवारी लाल बैरवा का नामांकन फॉर्म बुधवार को सुबह 11:15 बजे दाखिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here