Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpअस्पताल, औद्योगिक इकाई, कन्या महाविद्यालय समेत जहाजपुर को मिली 7 सौगातें

अस्पताल, औद्योगिक इकाई, कन्या महाविद्यालय समेत जहाजपुर को मिली 7 सौगातें

बजट सत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास रंग लाए

@आजाद नेब

Jahazpur News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा में बुधवार को पेश हुआ बजट सत्र 2024-25 जहाजपुर क्षेत्रवासियों के लिए विकास की कई सौगातें लेकर आया है। बजट मे उपजिला चिकित्सालय, औद्योगिक क्षेत्र, कन्या महाविद्यालय, सब्जी मंडी सहित 7 सौगातें भजनलाल सरकार ने दी है।

सांसद दामोदर अग्रवाल एवं विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयास रंग लाए। बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में सात बड़ी घोषणाएं की है। इनमें जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर उपजिला अस्पताल बनाने, कन्या महाविद्यालय खोलने, नगर पालिका मे फल एवं सब्जी मंडी स्थापना की करने, पीपलून्द मे औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने, ग्राम गुढ़ा मे 33/11 केवी जीएसएस बनाने और नगर के चावंडिया से नौ चोक तक हाई लेवल पुल निर्माण कार्य शामिल है। इन मांगों को लेकर विधायक ने गत 24 जून को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था।

विधायक गोपीचंद मीणा ने विधानसभा क्षेत्र में आमजन को करोड़ों के विकास कार्य समर्पित करने के साथ प्रदेश को ऐतिहासिक बजट की सौगात देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।

लोकार्पण समारोह में सांसद ने दिया था इशारा

गौरतलब है कि गत 6 जुलाई को सांसद दामोदर अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोकार्पण के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नौ चौक से चावंडिया चौराहे तक पचास फीट चौड़ा रोड़ बनाने की बजट मे घोषणा की जाएगी, जो सार्थक साबित हुई। इसी तरह अन्य सौगातों में विधायक गोपीचंद मीणा के भी प्रयास रंग लाए। इस बजट घोषणाओं से क्षेत्र में आमजन में उत्साह नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d