Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsसरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, 15 सूत्रीय मांग

सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, 15 सूत्रीय मांग


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सरपंच संघ देवली के ब्लॉक अध्यक्ष चौथमल मीणा के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास पंचायत राज मंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है।

ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में आ रही समस्याओं को लेकर सरपंच संघ काफी समय से संघर्षरत है। जिसका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। लेकिन कई बार मांग किए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। लिहाजा 4 जुलाई 2024 को सरपंच संघ कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार यह ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में बताया कि राज्य वित्त आयोग का वर्ष 2022-23, 23-24 व 24-25 का करोड़ों रुपए बकाया है। जिसे जल्दी जारी किया जाए। इसी तरह केंद्रीय वित्त आयोग की वर्ष 2023-24 की द्वितीय किस्त व चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम क़िस्त भुगतान करने की मांग की।

इसी प्रकार जल जीवन मिशन योजना का संपूर्ण संधारण पीएचडी विभाग को दिए जाने, पेयजल संबंधित सभी योजनाओं के विद्युत कनेक्शन को व्यवसायिक से हटाकर कृषि श्रेणी में करने, ग्राम पंचायत को समायोजन जटिलताओं से मुक्ति दिलाने, लंबित प्रधानमंत्री आवास प्लस एवं मुख्यमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची की स्वीकृति शीघ्र निकालने, अनुदान राशि बढ़ाने, इससे वंचित परिवारों को जोड़ने, पंचायत राज में रिक्त पड़े कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को शीघ्र भरने, राज्य में पंचायत राज कल्याण कोष या बोर्ड की स्थापना करने, ग्राम पंचायत में हो रहे अतिक्रमण अन्य सरकारी कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को पुलिस ईंदाद के लिए सुविधा उपलब्ध कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन में आंदोलन के आगामी कार्यक्रम भी बताए गए। इसमें बताया गया कि संघ 12 जुलाई को जिला कलक्टर व सांसद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा।

वही लिखित मांग पत्र में सरकार यदि समय रहते समाधान नहीं करती है तो सरपंच संघ राजस्थान को मजबूरन 18 जुलाई से विधानसभा का घेराव करना पड़ेगा। ज्ञापन सौपने में ब्लॉक के कई सरपंच शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d