Wednesday, October 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदशहरे पर देवली में धारदार तलवार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

दशहरे पर देवली में धारदार तलवार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट में मामला 


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान धारदार तलवार लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार बरामद की। तीनों के पास तलवार रखने का कोई वैध अनुज्ञा पत्र नहीं मिला।

पुलिस उपाधीक्षक देवली मदनलाल ढाका के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल ढाका स्वयं मौके पर पहुंचे और उनके निर्देशन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ गेट के पास तीन युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर घूमते हुए मिले। पुलिस ने तलवार रखने के संबंध में वैध अनुज्ञा पत्र मांगा, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय धनराज उर्फ बाबू पुत्र घीसालाल वाल्मीकि, 22 वर्षीय महावीर उर्फ काना पुत्र सिकंदर तेजी तथा राकेश पुत्र घीसालाल बलाई निवासी वाल्मीकि मोहल्ला देवली के रूप में हुई है। कार्रवाई में देवली थाने के पुलिसकर्मी महावीर, गोपाल सिंह और कांस्टेबल देवराज ने भूमिका निभाई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह आरोपी किन्हीं दो युवकों का पीछा कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here