Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के आदेश अनुसार हर माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई इस बार 11 जुलाई को आयोजित होगी।
उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना के अनुसार यह जनसुनवाई राजीव गांधी सेवा केंद्र देवली में जिला कलक्टर टोंक की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन अपनी समस्या बता सकेंगे।


