Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness"कृषक उपहार योजना" लॉटरी ऑनलाइन ड्रॉ 16 जुलाई को

“कृषक उपहार योजना” लॉटरी ऑनलाइन ड्रॉ 16 जुलाई को


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि विपणन विभाग की ओर से किसानों के हितों के लिए लागू की गई कृषक उपहार योजना के कूपन की लॉटरी ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से 16 जुलाई को निकाली जाएगी।

कृषि उपज मंडी समिति देवली के सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि यह लॉटरी सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी समिति देवली के सभा भवन में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कृषि उपज विक्रय करने एवं ई भुगतान प्राप्त करने पर नि:शुल्क ई उपहार कूपन मंडी समिति के माध्यम से जारी किए गए थे। गत एक जनवरी से 30 जून तक जारी कूपन की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें गेट पास की विक्रय पर्चियां पर पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए है। इसी तरह दूसरा पुरस्कार 15 व तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपए है। यही पुरस्कार राशि ही ई नाम भुगतान की विक्रय पर्चियां पर दी जाएगी। विजेता को पुरस्कार प्राप्त करने के आवेदन होने की अंतिम तिथि 30 दिन के भीतर पुरस्कार दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d