Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरक्षाबंधन पर दुर्लभ संयोग: 28 अगस्त को बनेंगे 6 महाशुभ योग

रक्षाबंधन पर दुर्लभ संयोग: 28 अगस्त को बनेंगे 6 महाशुभ योग


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सनातन धर्म में श्रावण मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। इस वर्ष रक्षा बंधन 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा।

मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि इस दिन पूर्णिमा सुबह 9:48 बजे तक रहेगी और सूर्योदय से ही राखी बांधना शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने से सूतक मान्य नहीं होगा। रक्षा बंधन के साथ श्रावणी उपाकर्म, जनेऊ धारण, नारली पूर्णिमा और गायत्री माता प्राकट्य दिवस का भी विशेष संयोग रहेगा। इस दिन सौम्य, सुकर्मा, त्रिपुष्कर सहित 6 महाशुभ योग बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा, जिसमें राखी बांधने से बचना चाहिए। शेष दिन राखी बांधने के लिए शुभ माना गया है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:53 बजे तक रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here