Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में विराजमान श्री सांवलिया सेठ जी के प्रति आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत अम्बापुरा कॉलोनी से रविवार को श्री सांवलिया सेठ मंदिर देवली के लिए पहली पदयात्रा निकाली गई।
रविवार को आयोजित उक्त यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान जय श्री सांवलिया सेठ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता की। अम्बापुरा कॉलोनी से निकली यह प्रथम यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश देती नजर आई।
देवली पहुंचने पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण विकास समिति द्वारा यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। वही पदयात्रियों को जूस और पानी की बोतल वितरित की गई।


