Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सखी सहेली देवली शाखा द्वारा रविवार को पहली बार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महिला सशक्तिकरण नीलम गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं, बालकों और बालिकाओं ने भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निधि गर्ग, मोनिका सुराना, नीतू मंगल और उषा जिंदल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में 8 से 15 वर्ष बालिका वर्ग में अन्वेशा सुवालका प्रथम तथा शिवांशी माहेश्वरी द्वितीय रही। बालक वर्ग में कनिष्क धाकड़ ने प्रथम और हिमांशु सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 15 से 30 आयु वर्ग में शिक्षा माहेश्वरी प्रथम तथा नव्या जिंदल द्वितीय रही।
जबकि 30 से 45 आयु वर्ग में नीलू अग्रवाल ने प्रथम और ममता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मीनाक्षी नुवाल प्रथम तथा सरोज सिंहल द्वितीय रही। ग्रुप की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यहां अध्यक्ष शाखा कमलेश मूंदड़ा, बबीता गोयल, नीलम मनचंदा, सुशीला गर्ग, रिंकू मंगल, अनामिका, सरोज सिंहल और मोनिका जैन थी।



