Sunday, August 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskटिकट तय नहीं, फिर भी पार्टी सिंबल के साथ प्रचार शुरू

टिकट तय नहीं, फिर भी पार्टी सिंबल के साथ प्रचार शुरू


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अगले महीने नगर पालिका पार्षद पद के लिए चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसे लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने संभावित प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लेकिन टिकट के दावेदारों ने जल्दबाजी दिखाने शुरू कर दिया है। वर्तमान में दोनों दलों द्वारा टिकट के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इस बीच चुनावी माहौल में एक खास स्थिति देखने को मिल रही है। अभी तक कांग्रेस, भाजपा अथवा किसी अन्य राजनीतिक दल की ओर से पार्षद पद के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन टिकट के दावेदार सोशल मीडिया पर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर चुके हैं। एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों इच्छुक अभ्यर्थी अपने प्रचार पोस्टरों और सोशल मीडिया सामग्री में संबंधित राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न और पार्टी प्रतीकों का उपयोग कर स्वयं को प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। 

हालांकि पार्टी स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है और अधिकृत सूची का इंतजार किया जा रहा है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर पार्टी सिंबल के साथ तेजी से प्रचार किए जाने को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि अभी तक कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य दलों की ओर से ऐसे प्रचार को लेकर कोई स्पष्ट रोक या निर्देश सामने नहीं आए हैं। इससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति भी बन रही है।

नगर निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ ही टिकट के दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। अब सभी की नजरें राजनीतिक दलों की अधिकृत प्रत्याशी सूची पर टिकी हुई हैं।

निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां, 25 अगस्त तक आवेदन होंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here