Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरास्ता रोककर 8 लोगों पर मारपीट करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

रास्ता रोककर 8 लोगों पर मारपीट करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के दांता ढाणी निवासी लोकेश कुमार पुत्र जयसिंह मीणा ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट देकर 8 लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, रुपए छीनने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

 

हनुमान नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार और दर्ज रिपोर्ट के अनुसार लोकेश कुमार गत 17 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे दांता ढाणी से देवली की ओर मोटरसाइकिल से दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान टीकड़ के पास चामुंडा माताजी तालाब के रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल को रोककर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट में लोकेश कुमार ने बताया कि उसके साथ मोटरसाइकिल पर रोहित मीणा निवासी टीकड़ तथा दीपक मीणा निवासी दांता ढाणी भी थे। वहीं युवराज मीणा निवासी टीकड़, लक्की पंडित निवासी टीकड़ तथा दीपक मीणा निवासी टीकड़ सहित 8 लोगों ने कथित रूप से उनके साथ लोहे के पाइप से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने लोकेश की जेब से साढ़े 45 हजार रुपए निकाल लिए।

जबकि रोहित मीणा की जेब से 10 हजार 500 रुपए निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। घटना में लोकेश के हाथ में चोट लगने की बात भी रिपोर्ट में बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जहाजपुर डीएसपी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here