Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेड पर मिला सुसाइड नोट

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेड पर मिला सुसाइड नोट


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक 18 वर्षीय विवाहिता ने अपने बेडरूम में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में टोंक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां मंगलवार रात करीब 8 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को विवाहिता के बेड पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। एएसआई हीरालाल सैनी ने बताया कि घाड़ थाना क्षेत्र के मुगलाना निवासी पूजा मीणा (18) पत्नी सुनील मीणा की शादी एक मई को हुई थी। मंगलवार दोपहर उसका पति और ससुर डीजल लेने दूनी गए थे, जबकि सास खेत पर चारा लेने चली गई थी। इस दौरान पूजा घर पर अकेली थी। उसने अपने बेडरूम में बाल्टी रखकर रस्सी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो पूजा फंदे पर अचेत अवस्था में मिली। पति ने इसकी सूचना परिजनों को दी और उसे तत्काल टोंक के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 8 बजे उसने दम तोड़ दिया।

तीन दिन पहले ही पीहर से आई थी ससुराल

परिजनों के अनुसार मृतका पूजा का पीहर मेंहंदवास थाना क्षेत्र के निमोला गांव में है। उसकी शादी इसी वर्ष 1 मई को हुई थी। वह 12वीं तक पढ़ी थी और आगे भी पढ़ना चाहती थी। परिजनों ने बताया कि पूजा तीन दिन पहले ही पीहर से ससुराल आई थी और इन तीन दिनों से परिवार के साथ हंसी-खुशी घर एवं खेत के काम में हाथ बंटा रही थी। पुलिस के अनुसार मृतका ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जो उसके बेड पर मिला। इसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। मामले में पति सुनील मीणा ने बताया कि एक युवक उसे फोन पर धमकियां देता था।

वहीं घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि मृतका का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पीहर और ससुराल पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here