Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षा गुणवत्ता का निरीक्षण किया, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न

शिक्षा गुणवत्ता का निरीक्षण किया, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसीबीईओ द्वितीय चंद्रप्रकाश माहेश्वरी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोयड़ा का निरीक्षण किया।

उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर, एफएलएन दक्षताओं एवं कार्य पुस्तिकाओं की जांच की। कक्षा 3 से 5 तक के अधिकांश बच्चे पढ़ने-लिखने में दक्ष पाए गए। अधिकारियों ने एफएलएन कार्य पुस्तिकाओं में नियमित कार्य करवाकर जांच के निर्देश दिए। इधर, स्थानीय संघ देवली में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण एवं तृतीय सोपान शिविर का समापन एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने ध्वजावरोहण कर किया। शिविर में 124 स्काउट-गाइड, रेंजर एवं रोवर ने भाग लिया। रात्रि में कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि राज्य पुरस्कार के आवेदन 31 अगस्त तक ऑनलाइन किए जाएंगे।

इस दौरान इंदुबाला मंगल, नवल मंगल, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, वसुधा शर्मा, अनीता लाठी सहित प्रशिक्षक उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड को लॉग बुक, निर्धारित पाठ्यक्रम, विभिन्न गैजेट्स, स्काउट आंदोलन के इतिहास सहित राज्य पुरस्कार से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। कैंप फायर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here