Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबबूलों के जाल में फंसी सड़कें, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

बबूलों के जाल में फंसी सड़कें, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में बस स्टैंड से चांदली रोड तक सड़क किनारे फैले बबूलों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरसात के मौसम में बबूलों के सड़क तक फैल जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीण सुरेश कुमार, लोकेश मीणा, यादराम माली, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश, महावीर और बाबूलाल ने बताया कि यह मार्ग देवली को बूंदी जिले के नैनवां व गोठड़ा सहित चांदली, गोपालपुरा, पगारा, बेनपा, राजकोट, सीतापुरा और रुणीजा सहित कई गांवों से जोड़ता है। इस मार्ग से स्कूली बच्चों के वाहन एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों की पैदल यात्राएं भी गुजरती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पनवाड़ में मालियों के दरवाजे से मालियों के श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी बबूलों का फैलाव राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

मामले में पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मोजीराम का कहना है कि जल्द ही सड़क किनारे फैले बबूलों को कटवाया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने कहा कि शीघ्र जेसीबी लगाकर बबूलों को हटवाया जाएगा।

रक्षाबंधन पर दुर्लभ संयोग: 28 अगस्त को बनेंगे 6 महाशुभ योग

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here