Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड पर अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए जयपुर की बस में बैठाने आए एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए।
इस संबंध में पीड़ित ने देवली पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहाजपुर तहसील अंतर्गत टीकड़ निवासी नरेंद्र सिंह मीणा गत 16 अगस्त को अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए जयपुर भेजने देवली बस स्टैंड पर बस में बिठाने आए थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनकी बाइक चुरा ली। पीड़ित ने अपने स्तर पर वाहन की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर देवली थाने में लिखित शिकायत दी।



