Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय बनाने सहित की बजट सत्र में...

देवली अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय बनाने सहित की बजट सत्र में घोषणा

अन्य कई विकास कार्य भी शामिल


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान विधानसभा सत्र में बुधवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश का बजट पढ़ा। इसमें स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं हुई है।

बजट सत्र में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य को शामिल किया गया है। बीजेपी के देवली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा नेता विजय बैसला ने मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को पत्र लिखकर स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य मंजूर करवाने की मांग की थी। इनमें देवली चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय बनाए जाने को लेकर भी पत्र लिखा था। बुधवार को बजट में वित्त मंत्री ने जिले के देवली को उप जिला चिकित्सालय क्रमोन्नत किए जाने की बजट सत्र में घोषणा की। इसी तरह देवली-उनियारा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के विकास कार्य के लिए 20 करोड रुपए, देवली उनियारा स्थित गलवा बांध की माइनरों का जीर्णोद्धार करने के लिए 7 करोड रुपए की घोषणा की गई है। इन मांगों के लिए बैसला ने पत्र लिखा था। इसी प्रकार केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर, देवली सड़क के उन्नयन कार्य के लिए 15 करोड रुपए तथा केकड़ी, रामथला, नेगड़िया, देवली सड़क उन्नयन कार्य के लिए 10 करोड रुपए की बजट में घोषणा की गई। इसके अलावा टोडारायसिंह, मालपुरा, देवली, अलीगढ़, टोंक के लिए शहरी परियोजना के अंतर्गत 50 करोड रुपए पेयजल योजना के लिए घोषित हुए।

बजट सत्र में देवली चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय बनाए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर जमकर वायरल होने लगी। वहीं लोगों ने इस पर खुशी व्यक्त की है। गौरतलब है कि उप जिला चिकित्सालय बनने के बाद देवली अस्पताल में वेंटिलेटर, आइसीयू वार्ड, डायलिसिस प्रक्रिया, जांचों में वृद्धि, जिला स्तरीय दवाइयों की उपलब्धता, बेड की संख्या बढ़ेगी। वहीं उनियारा बिजोलिया वाया इन्द्रगढ़, लाखेरी, बूंदी रोड स्थित मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज बनाने के लिए 27 करोड़ 32 लाख़ रुपए की भी घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d