Jahazpur News 21 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की चार दुपहिया मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य के सुपरविजन में थानाधिकारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मामले में गत 19 अगस्त को थाना जहाजपुर में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जहाजपुर सहित अजमेर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने सांवरिया शुक्ला (30) निवासी छीपा मोहल्ला तथा अजय खटीक (27) निवासी संतोष नगर जहाजपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सरकारी कार्यालयों एवं दुकानों के बाहर वाहन मालिक द्वारा अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी करने के बाद दूर से अपने साथी वाहन मालिक पर नजर रखते थे और मौका देखकर साथी वाहन को लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों एवं चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में थानाधिकारी दयाराम चौधरी सहित थाना जहाजपुर की पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे।
ट्रैक्टर हादसे में मासूम के सिर में धंसी हड्डी, महेश्वरम में हुई सफल न्यूरोसर्जरी


