Thursday, August 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessट्रैक्टर हादसे में मासूम के सिर में धंसी हड्डी, महेश्वरम में हुई...

ट्रैक्टर हादसे में मासूम के सिर में धंसी हड्डी, महेश्वरम में हुई सफल न्यूरोसर्जरी

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में मिला निःशुल्क उपचार


Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के घटियाली गांव निवासी मासूम लक्ष्य पुत्र कृष्ण गोपाल मीणा ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट के बाद उसे देवली के महेश्वरम हॉस्पिटल (महेश नर्सिंग होम) में भर्ती कराया गया।

महेश्वरम हॉस्पिटल देवली के न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि जांच के दौरान सीटी स्कैन में खोपड़ी की हड्डी टूटकर मस्तिष्क के अंदर धंसी हुई मिली। साथ ही मस्तिष्क में रक्तस्राव यानी ब्रेन हैमरेज भी पाया गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल न्यूरोसर्जरी की सलाह दी। ऑपरेशन के दौरान खोपड़ी को खोलकर मस्तिष्क तक पहुंच बनाई गई और अंदर धंसे हड्डी के टुकड़ों को सावधानीपूर्वक निकालने के साथ मस्तिष्क में जमा रक्त को भी हटाया गया। चोट वाले हिस्से की आवश्यक सफाई के बाद ऑपरेशन पूरा किया गया। ऑपरेशन के बाद लक्ष्य की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बच्चा होश में है तथा धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार ऐसी गंभीर सिर की चोट में समय पर उपचार और तत्काल न्यूरोसर्जिकल हस्तक्षेप बेहद महत्वपूर्ण होता है। उपचार में देरी होने पर बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। समय पर न्यूरोसर्जन की उपलब्धता और त्वरित उपचार से सफल सर्जरी संभव हुई और बच्चे की जान बचाने में मदद मिली है। खास बात यह है कि यह उपचार परिजनों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत नि:शुल्क मिला है। हाल ही में उक्त योजना के तहत हॉस्पिटल पंजीकृत हुआ है। इसके बाद से रोगियों को निशुल्क योजना का लाभ भी मिलने लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here