Thursday, August 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यार्थियों ने हासिल की उपलब्धियां, मतदाता जागरूकता के साथ विद्यालयों में हुआ...

विद्यार्थियों ने हासिल की उपलब्धियां, मतदाता जागरूकता के साथ विद्यालयों में हुआ पौधारोपण


Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के प्राथमिक विभाग के कब एवं बुलबुल वर्ग के चार विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़ में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ चरण एवं हीरक पंख परीक्षण शिविर में भाग लेकर निर्धारित मानदंड पूरे किए और हीरक पंख का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

श्रावण अष्टमी पर हिंगलाज माताजी का मेला, उमड़े श्रद्धालु

विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में अनुदेशिका दीप्ति गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ध्रुव साहू, हिरल गुप्ता, प्रत्युषा तिवारी एवं शिवी मीणा को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्काउट मास्टर साबुलाल मीणा एवं मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा उपस्थित रहे। प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने ‘हर वोट जरूरी’ और ‘मतदान हमारी पहचान’ जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद उपप्रधानाचार्या खुर्शीद जहां के नेतृत्व में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इसमें गाइड एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में प्रधानाचार्य प्रधानलाल मीणा के नेतृत्व में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने परिसर में विभिन्न पौधे लगाए।

प्रधानाचार्य प्रधान लाल मीणा ने कहा कि पौधे प्रकृति के गहने हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त कार्मिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

चुनाव की वजह से बदली सांवरिया डाक निशान यात्रा की तिथि, देवली से 27वीं कोटड़ी श्याम पदयात्रा धूमधाम से रवाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here