Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बार एसोसिएशन देवली की ओर से तहसील न्यायालय परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन को सुविधाजनक एवं सार्वजनिक रूप से दृश्यमान स्थान पर लगाने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में एलईडी एक कोने में लगी है, जहां सार्वजनिक शौचालय होने से लोगों के लिए कुछ देर रुकना भी असहज है। इसके चलते एलईडी पर प्रसारित होने वाली राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा हर माह बिजली का बिल भी व्यर्थ जा रहा है। बार एसोसिएशन ने एलसीडी को ऐसे स्थान पर लगाने की मांग की है, जहां आमजन आसानी से इसे देख सकें। ज्ञापन बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित चौहान की ओर से जिला कलक्टर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।



