Friday, August 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमतदाता जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, निकाली रैली

मतदाता जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, निकाली रैली


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में ब्लॉक स्तरीय स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर की गई। सीबीईओ देवली ने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वीप प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम में मानव श्रृंखला के साथ फूलों की रंगोली, कलर रंगोली, कैंडल रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद, व्याख्यान, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। सीबीईओ देवली ने ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनएसएस प्लस टू स्वयंसेवकों तथा स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से रवाना होकर नगर पालिका मंडल पहुंची, जहां अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा अल्पाहार वितरित किया। कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय का स्टाफ, स्काउट-गाइड प्रभारी द्वारका प्रसाद, मुकेश सहित नगर पालिका मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here