Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ड्रीम पावर सोसाइटी भीलवाड़ा के महिला सुरक्षा सलाह केंद्र देवली में लीगल काउंसलर द्वारा वार्ड नं 16 के आंगनबाड़ी केंद्र का विजिट किया गया।
यहां कच्ची बस्ती की महिलाओं को केंद्र पर एकत्रित कर घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। एडवोकेट रश्मि वर्मा ने बताया कि यदि उनके आसपास या किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा जैसा अपराध होता है, तो वे नजदीकी पुलिस थाना देवली में बने महिला सुरक्षा सलाह केंद्र से संपर्क कर सकती हैं। यहां महिलाओं ने बताया कि उनके कच्ची बस्ती में केंद्र नंबर 16 के आंगनबाड़ी के लिए कोई सरकारी भवन नहीं है। बच्चों के बैठने और पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण वे परेशान होते हैं।
इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए भी कोई जगह नहीं है। मजबूरी में उन्हें किराए पर भवन लेकर आंगनबाड़ी चलानी पड़ रही है, जिससे उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


