Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली, पनवाड़ और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को करीब पौन से एक घंटे तक मध्यम रफ्तार से बरसात हुई। जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत मिली है।
इस समय बरसात का आना खेतों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इससे आगामी फसलों के लिए अच्छी शुरुआत होगी। बरसात के कारण गृह प्रवेश समेत समारोह में भी व्यवधान हुआ और कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। ग्रामवासियों ने बताया कि पनवाड़ के चारों ओर बने नाले अतिक्रमण और गंदगी से भरे हुए हैं, जो बरसात के दिनों में बाढ़ के हालात पैदा कर सकते हैं।ग्रामवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आगामी बरसात के सीजन से पहले नालों की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाए, ताकि बाढ़ के हालात से बचा जा सके।
पहले भी कई बार देवली से नैनवा जाने वाले रोड पर बाढ़ के कारण यातायात बाधित हुआ था। इसी तरह पनवाड़ के अलावा देवली व आसपास के इलाकों में भी बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद बारिश हुई। लेकिन इसके बाद भी बारिश का मौसम बना रहा।


