Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsआईपीएस स्कूल सहित संस्थाओं में लगा बाल मेला

आईपीएस स्कूल सहित संस्थाओं में लगा बाल मेला


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस पर वार्षिक बाल मेला लगा। मेले में स्वादिष्ट भोजन से लेकर रोमांचक खेलों, विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ हुई।

मेले का उद्घाटन संस्था निदेशक मोहित अग्रवाल, सहनिदेशक रेखा मंगल और प्राचार्या राजेंद्र कौर ने किया। वही कार्यक्रम में सेवानिवृत न्यायाधीश एनके जैन, डॉ. राजेंद्र मीणा, डॉ. अनंत जैन, डॉ. नेहा जैन, डॉ. राजेश जैन उपस्थित थे। यहां 36 स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान 20 खाद्य स्टालों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन थे। जबकि 16 खेल स्टालों ने सभी आयु वर्ग के के लिए रोमांचक मनोरंजन किया। यहां बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा पहनकर भी आए।

दूनी में बाल दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बाल दिवस के पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह नरूका ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी राजनेता के साथ स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, इतिहासकार एवं आधुनिक भारत के मुख्य शिल्पी थे।

उनके विचारो से बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते है और बच्चों का सर्वांगीण विकास होना राष्ट्र का विकास होना है। बाल दिवस पर विद्यालय में निबंध लेखन, पोस्टर रचना आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसी तरह विवेकानंद कॉलोनी स्थित पलाक्षी प्री स्कूल में भी बाल मेले का आयोजन हुआ। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टाल लगाई। टीचर्स ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d