Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआईपीएस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरुक किया

आईपीएस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरुक किया


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल (एआईपीएस) में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर एक विशेष जागरूकता आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रिंसिपल राजेंद्र कौर ने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भाग लिया और पोस्टर, कविता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। डिस्प्ले बोर्ड को सजाने में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उक्त आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पृथ्वी के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था। स्कूल प्रशासन ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

“पृथ्वी दिवस मनाया”

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में पृथ्वी दिवस का आयोजन हुआ। यहां अशोक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण, जल संरक्षण के बारे में बताया। प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने विद्यालय में लगे हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का परिचय कराया एवं उनका महत्व समझाया।

इस अवसर पर सीमा शेर ने ग्लोब के बारे में जानकारी दी गई। शिवजी लाल जाट ने सभी विद्यार्थियों से पांच-पांच पौधे प्रतिवर्ष लगाने का आह्वान किया। इस दौरान मुकेश, संगीता, श्वेता, संध्या किरण, रेखा मीणा, मधु सेन उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d