Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationरोडवेज बसों में खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर अंकुश

रोडवेज बसों में खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर अंकुश

अपने प्रतिष्ठान से बेचने होगी खाद्य सामग्री


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ी होने वाली बसों में तथा घूम-घूमकर खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं पर पुलिस ने अंकुश लगाया है।

लिहाजा अब विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान से बिक्री करनी होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दो अलग-अलग प्रकरण में जूस आदि बेचने को लेकर विवाद हुआ तथा लड़ाई झगड़ा सामने आया। यह घटना रोजाना बस स्टैंड परिसर में देखी जा रही थी। इसे लेकर देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के निर्देश पर यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल रामभंवर सिंह को लगाया गया।

साथ ही निर्देश दिए कि अब बसों में किशोर और युवकों को अब खाद्य पदार्थ बेचने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह बस आने पर दौड़ लगाकर भागने वाले विक्रेताओं पर भी कार्रवाई होगी। लिहाजा गत दो दिनों से रोडवेज बस स्टैंड परिसर में शांति है। पुलिस ने बताया कि अब खाद्य विक्रेताओं को जूस, पानी की बोतल, कचोरी, पकौड़ी समेत सामग्री अपने प्रतिष्ठान से बेचनी होगी। उन्हें बसों में चढ़ने एवं खिड़की से सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी। जबकि इससे पहले यहां युवक एवं किशोर बसों में चढ़ने के लिए दौड़ लगाते थे। इससे यात्रियों को परेशानी होती थी। वही छोटी-मोटी चोरी की वारदातें भी होती थी।

कार पार्किंग कर, दिखाया रौब

इधर, बुधवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकास द्वार पर चित्तौड़ के बेगू निवासी कुछ युवकों ने कार पार्किंग को लेकर विवाद किया। यहां कार हटाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी की ओर टोकने से नाराज होकर उक्त कार सवार लोगों ने जमकर विवाद किया। यातायात पुलिसकर्मी से नोकझोंक हुई।सूचना पर देवली थाना पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d