Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के 132 केवी जीएसएस देवली से निकलने वाले 33 केवी फीडर बंथली पर विद्युत उपकरणों के मरम्मत कार्यो व रखरखाव को लेकर 13 व 14 मई को 3 घंटे बिजली कटौती होगी।
निगम के कनिष्ठ अभियंता (सिटी) चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती देवली गांव, कासीर, गावड़ी, राजमहल, चांदली, पोल्याड़ा, निवारिया समेत आसपास के क्षेत्र तथा राजमहल फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी।


