Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सोशल ग्रुप की ओर से रविवार को शहर के जहाजपुर चुंगी नाके के समीप जल मंदिर की शुरुआत की गई है। जिससे राह गुजरने वाले लोगों को ठंडा पेयजल मिल सकेगा।
सोशल ग्रुप से जुड़े दिनेश जैन ने बताया कि रविवार को पानी के कैंपर की व्यवस्था कर जल मंदिर की शुरुआत की गई। इसके अलावा पक्षियों के चुग्गे के लिए एक क्विंटल अनाज देने की भी ग्रुप की ओर से घोषणा की गई। यह चुग्गा धान मंडी स्थित मोर चुग्गा स्थल पर दिया जाएगा। जैन ने बताया कि फिलहाल यह जल मंदिर जहाजपुर चुंगी नाके पर शुरू किया गया है। वहीं अन्य दो जगहों पर भी प्रस्तावित है। इन जल मंदिर पर प्रतिदिन पानी के कैंपर लोगों के पेयजल के लिए रखे जाएंगे। इस दौरान जिनेंद्र बिलाला, नरेंद्र बड़जात्या समेत मौजूद थे।



