Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsकेक काटकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

केक काटकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के मौके पर रविवार को राजकीय चिकित्सालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है।

इस मौके पर चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने एकत्र होकर नाइटेंगल के योगदान को स्मरण किया तथा सामूहिक रूप से केक काटकर उनका जन्मदिन नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने सभी नर्सिंग स्टाफ को लोगों की सेवा में आगे रहने की बात कही। इस मौके पर नर्सिंगकर्मियों ने नाइटेंगल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. सुमन माथुर, डॉ. राजकुमार, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. कुलदीप सिंह व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पवन जैन, अशोक जैन, कैलाश मीणा, दिनेश मीणा, लक्ष्मी निधि शर्मा, जीतमल मीणा, जितेंद्र, जितेंद्र सेन, महेश वर्मा, पंकज चौहान, हरिसिंह मीणा, मधू, शकुंतला, अर्चना सोना, डाला देवी समेत मौजूद थे। सभी नर्सिंग स्टाफ ने रोगियों की सेवा करने तथा उनसे विनम्रता के साथ पेश आने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d