Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली के उप प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद विधिमान्य नाम-निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रूबी अंसार द्वारा जारी सूची के अनुसार उप प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जिससे अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। जारी सूची के मुताबिक कांग्रेस की ओर से निवारिया निवासी लाड पत्नी हरलाल तथा भाजपा की ओर से सरदारपुरा, सीतापुरा निवासी हरिसिंह गुर्जर पुत्र शंकर लाल गुर्जर का नामांकन विधिमान्य घोषित किया गया है। अब इसे लेकर मतदान होगा।



