Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsघायल लाल सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, गला काटने का मामला

घायल लाल सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, गला काटने का मामला

उपचार के दौरान दम तोड़ा


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मौजूदा मई माह की शुरुआत में हुए गला काटने के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ गया। जहां घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना से शहर में कौतूहल हो गया।

उल्लेखनीय है कि गत एक मई को यह वारदात देवली के घोसी मोहल्ला निवासी लाल सिंह पुत्र तुलसीराम ग्वाला के साथ हुई थी। इस दिन लाल सिंह इम्मानुएल मिशन स्कूल वाले मार्ग से कुचलवाड़ा बाईपास स्थित अपने होटल पर जा रहा था। घटनाक्रम व दर्ज प्रकरण के अनुसार कुछ लोगों ने उनका सब्जी काटने की चाकू से गला काट दिया। बाद में उन्हें देवली चिकित्सालय में स्थानीय चिकित्सकों के प्रयास से प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया था। हालांकि मामले में पुलिस की जांच चल रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि घायल लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि लालसिंह की मौत हो चुकी है तथा पोस्टमार्टम के लिए हनुमान नगर थाने से पुलिसकर्मी जयपुर रवाना हुए हैं। लेकिन करीब 12 दिन बाद घायल लाल सिंह की मौत से एक बार फिर शहर में सनसनी मच गई। लिहाजा अब पुलिस की जांच भी नया मोड़ ले सकती है। वारदात के दौरान घटनास्थल पर पुलिस को शराब की बोतल, सिगरेट, चाकू आदि मिले थे। बताया गया कि लाल सिंह पिछले दो दिन से अस्वस्थ थे। जिन्होंने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d