Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी आरजीएचएस योजना में आ रही बाधाओं को लेकर कर्मचारियों में रोष है। गुरुवार को राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तहसीलदार कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत सिंह चौहान के अनुसार चिकित्सा विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग न होने से कर्मचारियों को कैशलेस इलाज के बजाय निजी स्तर पर महंगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि उनके वेतन से नियमित अंशदान काटा जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते योजना को पूर्व की भांति सुचारू नहीं किया, तो कर्मचारी प्रदेशव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ उपार्जित अवकाश के बदले मिलने वाले नकद भुगतान को भी समय पर जारी करने की प्रमुख मांग रखी। इस दौरान परशुराम जाट, नेमीचंद यादव और दीनदयाल मीणा सहित शिक्षक व कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।



