Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी जहाजपुर को दी गई शिकायत को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति जहाजपुर के विकास अधिकारी को कुचलवाड़ा प्रशासक छोटूलाल बैरवा ने ज्ञापन सौंपा है।
वहीं स्वयं पर और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र मीणा पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार ग्रामीणों ने बिंदु संख्या 6 में आरोप लगाया है कि प्रशासक छोटूलाल बैरवा और ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र मीणा ने खसरा संख्या 818/599 की आबादी भूमि को खुर्द-बुर्द करने के लिए कुछ पट्टों की फाइलें तैयार की हैं। प्रशासक छोटूलाल बैरवा ने इन आरोपों का खंडन किया है। ज्ञापन में स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस खसरा संख्या की भूमि से संबंधित किसी भी पट्टे पर न तो हस्ताक्षर किए हैं और न ही ऐसा कोई रिकॉर्ड ग्राम पंचायत में मौजूद है।
वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी फूलसिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नरेंद्र मीणा के कार्यकाल में जारी किसी भी पट्टे का रिकॉर्ड पंचायत में उपलब्ध नहीं है। इसी आधार पर, प्रशासक ने मांग की है कि यदि नरेंद्र मीणा द्वारा वास्तव में पट्टे जारी किए गए हैं, तो उनका रिकॉर्ड ग्राम पंचायत को सौंपा जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सार्वजनिक करने की मांग की है।

चलती बस में सांप….लोगों की अटक गई सांसे, फिर यूं हुआ घटनाक्रम


