Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस देवली की कालिका यूनिट की ओर से गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में शिक्षित करना था।
इस दौरान कालिका यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया और गायत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में आयोजित कार्यक्रम में 300 छात्राओं और महिला स्टाफ ने भाग लिया। उन्हें साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को राजकोप सिटीजन ऐप के उपयोग, महिला अपराधों से संबंधित कानूनों और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा, आपातकालीन स्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) के बुनियादी तरीकों पर भी चर्चा की गई। कास्या कॉलोनी में भी 15 ग्रामीण महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
यहां उन्हें साइबर क्राइम, राजकोप सिटीजन ऐप और महिला एवं बाल अपराध से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया।


