Delli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां थाना परिसर बुधवार शाम को सीएलजी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह और थाना प्रभारी दौलतराम समेत व्यापार महासंघ और समिति सदस्य मौजूद थे।
बैठक में ईद के त्यौहार की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि सुबह 8:15 बजे सीआईएसएफ ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी, इसके बाद लोग कब्रिस्तान की ओर जाएंगे। जिसके कारण जयपुर रोड पर इस दौरान एक लेन बंद रहेगी। वही बाद में मुस्लिम समाज के लोग घरों में कुर्बानी देंगे। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने कुर्बानी के बाद वेस्ट मटेरियल का सही निस्तारण करने पर जोर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक ने ईद के त्यौहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा गौरव पथ पर तेज रफ्तार में चलने वाले लोगों की समस्या पर चर्चा की गई और बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने के लिए भी चर्चा की गई, क्योंकि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे इसमें उलझ रहे हैं। बैठक में मुकेश गोयल, अमरचंद गुप्ता, राजीव भारद्वाज, अकील कुरैशी, शानू अब्बासी, मनजीत सिंह, फिरोज, पार्षद लोकेश लक्षकार, आशीष बागड़ी, गौरव चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल शर्मा, आरपी धाकड़, प्रेम जैन, राकेश ओसवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम होगा
विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम होगा। गुरुवार को बोरडा गणेश जी मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए संकल्प एवं पौधारोपण, दीपदान आदि किए जाएंगे। यह जानकारी उपखंड अधिकारी देवली ने दी।



