Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsएनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस ने एक साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी रामप्रसाद धाकड़ को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

दरअसल आरोपी पर 2 किलो 520 ग्राम डोडा चूरा की तस्करी का आरोप है। थाना प्रभारी दौलत राम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद धाकड़ पुत्र कल्याणलाल धाकड़ है, जो ग्राम मण्डफिया पोस्ट खजूरी पुलिस थाना शक्करगढ़ जिला भीलवाड़ा का निवासी है। आरोपी को पकड़ने में हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, हनुमान सिंह आदि पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।

प्रकरण के अनुसार गत वर्ष 8 जून को दूनी थाना पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए देवराज पुत्र किशन लाल गुर्जर निवासी निवारिया के बैग में 2 किलो 520 ग्राम डोडा चूरा जब्त हुआ था। उस दौरान देवराज ने यह डोडा चूरा रामप्रसाद धाकड़ से खरीदना बताया था। तब से राम प्रसाद वांछित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d