Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दशलक्षण महापर्व के दौरान बुधवार रात पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ‘उत्तम तप धर्म की पूजा हुई। इस दौरान प्रतिदिन की तरह संगीतमय महाआरती का आयोजन भी हुआ।
इस अवसर पर सांगानेर शिक्षण संस्थान से आई दीदियों ने तप धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सूर्य की गर्मी से जल वाष्प बनकर ऊपर की ओर उठता है, उसी प्रकार जैन मुनि और श्रावक भी अपनी साधना की तपस्या से आत्मिक रूप से ऊपर उठते हैं। इस महाआरती का अवसर पटेल नगर निवासी सत्येंद्र कुमार जैन सुशीला देवी, निर्मल कुमार कुसुम और दिनेश कुमार जैन प्रिया जैन को प्राप्त हुआ। इससे पहले शाम 6 बजे बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के साथ आरती पटेल नगर से मंदिर तक एक शोभायात्रा के रूप में गई। महाआरती में अन्य श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और पुण्य कमाया।



