Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNasirda psजलझूलनी एकादशी पर कथा सुनाई, प्रभू के बेवाण निकले

जलझूलनी एकादशी पर कथा सुनाई, प्रभू के बेवाण निकले


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​नासिरदा में जलझूलनी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे के प्रमुख मंदिरों से भगवानों के बेवाणों नगर भ्रमण कराकर तालाब में जलविहार के लिए लाया गया।

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। ​एडवोकेट सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि इसे लेकर भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण के बेवाण को तालाब में जलविहार करवाया गया। इस दौरान पं घनश्याम शर्मा ने एकादशी की कथा का श्रवण कराया और भगवान की आरती की। ​कार्यक्रम में नासिरदा के अन्य मंदिरों से भी बेवाणों को शामिल किया गया, इनमें भगवान सीतारामजी, चारभुजाजी, गोपालजी, मुरलीधरजी, गढ़ के सीतारामजी, सालगरामजी, नृसिंहजी और रामदेवजी के बेवाण प्रमुख थे।

इन सभी बेवाणों को तेजाजी चौक तालाब की पाळ पर लाया गया, जहाँ कथा का आयोजन हुआ और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान को फल भेंट किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d