Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान विधानसभा में बुधवार को घोषित हुए प्रदेश सरकार के बजट में स्थानीय विधानसभा को कई सौगातें मिलने पर बुधवार रात युवाओं ने आतिशबाजी कर चिकित्साकर्मियों को मिठाई खिलाई।
इसे लेकर बीती रात अस्पताल के बाहर युवाओं ने आतिशबाजी की और चिकित्साकर्मियों को मिठाई खिलाई। इन युवाओ ने राजस्थान सरकार के पहले ही बजट में कई सौगातें मिलने पर मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय बैसला का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बैसला की कई मांगों को राज्य बजट में तवज्जो मिली है। इस दौरान सत्य प्रकाश शर्मा, शंकर गुर्जर, कुलदीप सेन, शशि वर्मा, कमल गोयर, नंदू नाथ योगी, मोहसिन अब्बासी, रोहित, सोनू मीणा, अब्बासी समेत कई कार्यकर्ता थे। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र में देवली चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा की है।
क्रमोन्नत होने के बाद स्थानीय चिकित्सालय में कई सुविधाएं व दवाइयां में बढ़ोतरी होगी। जिसका आमजन को लाभ मिलेगा।


