Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationएक विद्यार्थी, एक पेड़ की संकल्पना, पौधारोपण किया

एक विद्यार्थी, एक पेड़ की संकल्पना, पौधारोपण किया


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस जयपुर द्वारा संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को शहर के जयपुर रोड स्थित रामी देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

डॉ. चंदू भारद्वाज ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत “एक विद्यार्थी, एक पेड़” की संकल्पना को लेकर संस्था निदेशक डॉ. महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग के सभी छात्रों ने पौधे लगाए। यहां करीब 270 विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए। जिनकी सुरक्षा व देखरेख का जिम्मा लिया गया। संस्था निदेशक डॉ. महेश जिंदल ने प्रकृति के संतुलन के लिए पौधारोपण को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि आज संतुलन बिगड़ने की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। संस्था निदेशक ने विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व से रूबरू कराया। इस दौरान संस्था प्राचार्य डॉ. मुरारी लाल धाकड़, डॉ. चंदू भारद्वाज, महावीर प्रसाद, प्रशांत सुवालका, साइन अख्तर समेत स्टाफ ने भी पौधारोपण किया।

प्राचार्य ने बताया कि हाल ही में संस्था का बीएससी फोर्थ तथा पोस्ट बीएससी फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस की ओर से घोषित किया गया। इसमें रामी देवी संस्थान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस पर स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d